फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की जागरूकता को जिले में चलेंगे कार्यक्रम 

Wed, 11 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम, एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। 25 जनवरी को प्रशासन  राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनायेगा। 17 जनवरी से स्कूल कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता शुरु होगी। 20 जनवरी को सभी कॉलेजों में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी।    
विज्ञापन

  
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में डीएम ने कालेजों के प्रधानाचार्यों से कहा कि स्कूल के बच्चों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जोडे़ं। इस संबंध में स्लोगन, निबंध, आलेख तैयार कराए। बच्चों के माता पिता भी मतदान के महत्व को समझ कर अपने बच्चों को स्लोगन, निबंध आदि तैयार करने में सहयोग दें। प्रार्थना सभा के अवसर पर बच्चों को मतदान के महत्व को समझाया जाये ताकि ये बच्चे अपने घरों पर अपने माता-पिता को जाकर बतायें और अभिभावक मतदान के लिए प्रेरित हो सकें।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है तथा इस प्रकार के जागरूकता अभियान से मतदान प्रतिशत में भी इजाफा होगा। डीएम ने कहा कि 17 जनवरी से मतदाताओं को मतदान के संबंध में जाग्रत करने के उद्देश्य से जनपद के सभी स्कूल और कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 20 जनवरी को जनपद के सभी कालेजों में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। तहसीलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एसडीएम और तहसीलदारों की निगरानी में आयोजित किए जाएंगे।  बैठक में एसएसपी बबलू कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव, डायट प्राचार्य पीके उपाध्याय सहित जनपद के समस्त स्कूल और कॉलेजोें के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें