खतौली में पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक। स्त्रोत कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। नगर में रविवार को कई स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने पथ संचलन निकाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष मनाते हुए रविवार को शंकर बस्ती गऊशाला नदी रोड में प्राचीन बामन जी मंदिर से पथ संचलन शुरू किया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान नगर क़े संघ चालक श्रीपाल ने दीप प्रज्जवलित कर की। क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख हरीश रौतेला ने संघ के 100 वर्ष के संघर्ष व सेवा कार्य, निस्वार्थ राष्ट्र सेवा आदि के बारे में बताया। उन्होंने संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगवार के बारे में भी जानकारी दी। पथ संचलन बस्ती के विभिन्न मार्गों से होता हुआ बामन मंदिर में समाप्त हुआ। कार्यक्रम में सीताराम, जितेन्द्र, मनोज आचार्य, मोहित मालिक, शिवम, सोनू , ओमपाल आदि शामिल रहे। पचेंडा रोड व अंकित बिहार, बचन सिंह कॉलोनी में भी पथ संचलन हुआ।
खतौली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर में दो स्थानों पर पथ संचलन निकाला। रविवार सुबह शुगर मिल से शुरू हुआ पथ संचलन जानसठ रोड, गांव शेखपुरा, फलावदा मार्ग होते हुए शुगर मिल पहुंच कर संपन्न हुआ। शाम को आवास विकास कॉलोनी से शुरू हुए पथ संचलन में स्वयंसेवक जीटी रोड, कीर्ति स्तंभ, दयालपुरम होते हुए आवास विकास कॉलोनी पहुंचे।