भायला पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर में पर्यावरण बचाने को पौधरोपण करते शिक्षक व छात्र
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। भायला पीजी कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर में चौथे दिन छात्रों ने गांव में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इसमें ग्रामीणों को पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों रोपण करने हेतु जागरूक किया।
कार्यक्रम में सचिव कंवर पाल सिंह ने छात्रों ने अपने घर के आंगन में एक पौधा अवश्य रोपित करने का आह्वान किया। बताया कि पर्यावरण पेड़ों के अभाव में प्रदूषित होता जा रहा है। प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने बताया कि हमें हरे पेड़ों को नहीं काटना चाहिए। शादी, जन्मदिन या फिर अन्य शुभ अवसरों पर गिफ्ट के रूप में पौधे भेंट करने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। पौधों का रोपण कर हम बढ़ते प्रदूषण को कुछ कम कर सकते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश राणा के निर्देशन में छात्रों ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया इंसान ही नहीं पशु-पक्षियों के जीवन के लिए भी शुद्ध वायु जरूरी है। यह हमें सिर्फ पौधों से ही प्राप्त होती है। इसमें श्रुति राणा, तुषार तोमर, विनीता, वैशाली, विनय कुमार, तनु, विशाखा आदि रहे।