मुजफ्फरनगर। सृष्टि रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में कई स्थानों पर पूजा-अर्चना हुई और शोभायात्रा का आयोजन हुआ। विश्वकर्मा धर्मशाला इंदिरा कालोनी में मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद जी महाराज ने कहा कि विश्वकर्मा जी उच्च कोटि के ऋषि, मुनि, महात्मा, देवता और परमेश्वर हैं।
शुकदेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी ओमानंद जी ने कहा कि विश्वकर्मा संसार के रचयिता हैं, अन्न धन के दाता है। सांसारिक सुख संम्पत्ति, वैभव और ऐश्वर्य इन्हीं की कृपा से मिलता है। शिल्प साध्य विज्ञान आदि बडे़-बडे़ यज्ञों को करने के लिए और सब वर्गों के उपकार के लिए ब्रहमा जी ने विश्वकर्मा को पृथ्वी पर उत्पन्न किया। वह प्रथम वैज्ञानिक थे।
उन्होंने घर, कुआ, बाग, बगीचों और सब प्रकार के शिल्पीय पदार्थों की रचना की। सम्पूर्ण शिल्पों का आचार्य, वेदों का ज्ञाता, सभी प्रकार के शिल्पों का उत्पन्नकर्ता विश्वकर्मा है। कार्यक्रम में पुरोहित सत्यव्रत आर्य एवं यज्ञमान बलविंद्र एवं हिमांशु सपत्नीक रहे। कालूराम धीमान, नरेंद्र कुमार श्रृंगी, नरेश कुमार, महेंद्र दत्त धीमान, अमनसिंह विश्वकर्मा, बिजेंद्र कुमार, जनाद्र्धन, धनप्रकाश धीमान, सतीश धीमान, आत्माराम धीमान, दयानंद, वेदप्रकाश आदि रहे।
विश्वकर्मा समाज मंदिर सभा रामपुरी में अरविंद शास्त्री ने यज्ञ का आयोजन किया। सुनील धीमान एवं शेरपाल पांचाल यज्ञमान रहे। बीजेपी नेता जगदीश पांचाल, जयनारायण पटवारी, मुकेश धीमान, ओमप्रकाश धीमान, योगेंद्र धीमान, सुरेश पांचाल, रविदत्त, अक्षय धीमान, लोकेश पांचाल आदि शामिल रहे। विश्वकर्मा एकता समिति आदर्श कालोनी ने विश्वकर्मा चौक के मंदिर में पूजन किया। नाथीराम धीमान, बिजेंद्र धीमान, नाथीराम धीमान, तेलूराम धीमान, मंगल सिंह धीमान, रामरतन धीमान, सुभाषचंद धीमान, हरवीर सिंह, धरेंद्र कुमार, सतीश धीमान आदि रहे। विश्वकर्मा शोभायात्रा समिति ने विश्वकर्मा चौक पर सुबह आठ बजे यज्ञ का आयोजन किया।
पुरोहित शांता प्रकाश और यज्ञमान संदीप धीमान एवं संदीप विश्वकर्मा सपत्नीक रहे। दोपहर दो बजे भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा विश्वकर्मा चौक से चलकर शिवचौक होते हुए विश्वकर्मा मंदिर रामपुरी पर सम्पन्न हुई। वेदप्रकाश शर्मा, कैलाशचंद, सुरेंद्र धीमान, नरेश विश्वकर्मा, योगेश धीमान, मुकेश धीमान, विपिन धीमान, बलविंद्र सिंह, अशोक धीमान, जगदीश पांचाल, संजीव विश्वकर्मा, प्रवीण धीमान, निरमल सिंह, सतपाल, अभिषेक धीमान, अंकित धीमान का सहयोग रहा।
बेहडा आसा, दाह खेडी में विश्वकर्मा का पूजन हुआ। अध्यक्षता बीआर धीमान ने की। यहां गोष्ठी में बडी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। शिवकुमार धीमान, भूलेराम धीमान आदि मौजूद रहे। शाहबुदीनपुर रोड दक्षिणी रामपुरी में श्रीराम दरबार मंदिर में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञमान ओमप्रकाश, पवन पांचाल रहे। पुरोहित सुभाषचंद शास्त्री रहे। अध्यक्षता रामपाल विश्वकर्मा और संचालन देशपाल पांचाल ने किया।