फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
ककरौली पुलिस ने गांव खरपौड़ में विनीत हत्याकांड के आरोपी जयपाल। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ककरौली। पुलिस ने खरपौड़ के विनीत हत्याकांड में नामजद दूसरे आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चाचा और चचेरे भाई ने ही जमीन हड़पने के लिए विनीत की हत्या करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

ककरौली के गांव खरपौड़ निवासी चंद्रपाल के इकलौते पुत्र 15 वर्षीय विनीत को 30 जनवरी को दोपहर के समय चचेरा भाई ललित पुत्र जयपाल घर से बुलाकर ले गया था। एक फरवरी को सुबह के समय गांव चौरावाला में किसान सतपाल के खेत में विनीत का शव पड़ा मिला था। मृतक के पिता चंद्रपाल ने अपने छोटे भाई जयपाल व उसके पुत्र ललित के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी चचेेरे भाई ललित को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को गांव चौरावाला में ईदगाह के सामने से मुखबिर की सूचना पर दूसरे नामजद आरोपी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ करने में आरोपी जयपाल ने बताया कि उसने ही अपने बेटे ललित को अपने भाई चंद्रपाल की 12 बीघा जमीन हड़पने के लिए विनीत की हत्या करने के लिए उकसाया था। जिसके बाद विनीत की हत्या करने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें