मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिला प्रभारियों की पहली सूची जारी कर दी गई। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने प्रदेश के 24 जिलों के प्रभारियों की ही सूची जारी की है। मुजफ्फरनगर के प्रभारी विनय कुमार को बनाया गया है।
सहारनपुर के प्रभारी ओमपाल मलिक, शामली के धीरज लाटियान, बिजनौर के विजय बहादुर शास्त्री, मेरठ के अशोक घटायन, हापुड़ के प्रवीण मलिक, अमरोहा के चौधरी सोमपाल सिंह, बुलंदशहर के कुशलपाल आर्य, अलीगढ़ के कैप्टन बिशन सिंह सिरोही, रामपुर के वीर सिंह, शाहजहांपुर के डॉ. नौ सिंह, गाजियाबाद के रविंद्र सिंह दौरालिया, गौतमबुद्ध नगर के ओमपाल तालान, मथुरा के महेंद्र सिंह चिरौली, आगरा के बुद्धा सिंह प्रधान, संभल के ऋषिपाल सिंह कुचावली, मुरादाबाद के रामबीर सिंह यादव, हाथरस के गजेंद्र सिंह परिहार, बरेली के राम अवतार सिंह, एटा के मलखान सिंह, कासगंज के ओमप्रकाश सिंह, मैनपुरी के रामकुमार सिंह, बागपत के सतपाल सिंह और फिरोजाबाद के तिलक सिंह राजपूत को जिला प्रभारी घोषित किया गया है।