मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में सफीपुर पट्टी में महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण महिलाओ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे की शफीपुर पट्टी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। दोनो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाते हुए मामला शांत कराया।
कस्बे की शफीपुर पट्टी के रहने वाले आरिफ की पत्नि गजाला (28) की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की ससुराल वाले उसे सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान गजाला के मेरठ जनपद के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव मीर्जापुर निवासी पिता उस्मान अपनी पत्नि व परिजनों के साथ वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
मायके वालों ने बेटी की ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाकर शांत किया। घटना की तहरीर मृतका के पिता उस्मान ने कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला के रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।