फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना - टंढेड़ा के ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन

Tue, 16 Apr 2024 04:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव टनहेडा में सड़क निर्माण को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन
- टंढेडा-बेहड़ा सादात मार्ग का निर्माण कराने के लिए आंदोलन कर रहे हैं ग्रामीण
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। टंढेड़ा-बेहड़ा सादात मार्ग निर्माण प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को चुनाव का विरोध करने की चेतावनी देते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया।



ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात से टंढेड़ा तक चार किलोमीटर का मार्ग वर्षों से खराब हालत में पड़ा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का विरोध करने की बात कही थी। ग्रामीण धर्मेंद्र चौधरी, मोहम्मद अली अंसारी, रणवीर सिंह, खुरम प्रधान, यशपाल चौधरी, मोहम्मद साजिद, इरफान तेली, साजिद, दुर्गेश शर्मा आदि सुबह 10 बजे से अनिश्चित आमरण अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण नहीं कराया जाएगा, तब तक हम भूख हड़ताल पर रहेंगे। मास्टर कंवरपाल, प्रदीप सैनी, पवन प्रधान, समय सिंह, प्रेम, सालेकचंद शर्मा, रोहतास अमीन, बलिस्टर, मोनू कोहली, अब्दुल सलाम, शब्बन जैदी आदि मौजूद रहे। सुनहरा कल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया अगर अगले 24 घंटे में कोई सुनवाई नहीं होती तो वह जल का भी त्याग कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें