फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगाया

विज्ञापन
शाहपुर के गांव तावली में महिला की मौत के बाद घर के बाहर मौजूद लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने जाम लगाया
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर-शाहपुर मार्ग स्थित गांव तावली में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव बीच सड़क में रखकर जाम लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। आरोपी बाइक सवार को भी मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी हशमती (52) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोई माता के रूप में कार्यरत है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह विद्यालय से घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय मुजफ्फरनगर की ओर से आती तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार सांझक निवासी सादिक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर मुजफ्फरनगर-शाहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों से वार्ता कर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया, जिस पर ग्रामीणों ने पीड़ित महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता और गांव में डिवाइडर व स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की। रालोद नेता व पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह और जिला पंचायत सदस्य इरशाद चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों की सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। हालांकि इसके बाद महिला व बाइक सवार के परिजनों के बीच भी वार्ता हुई, जिसमें उनके बीच समझौता होने पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

जाम में फंसे राहगीर, परेशान रहे
शाहपुर। तावली में ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने से मुजफ्फरनगर-शाहपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहन फंस गए। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिस कारण जाम में फंसे राहगीर और वाहन सवार यात्री परेशान रहे। ऐसे में छोटे वाहन अन्य संपर्क मार्गों से होकर निकले। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने पर यातायात बहाल हुआ।

शाहपुर के गांव तावली में महिला की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शाहपुर के गांव तावली में महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें