फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाला निर्माण से ग्रामीणों को मिली जलभराव से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मवाना-खतौली मार्ग पर गांव जावन में नाला निर्माण होने से ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिल गई है। कई दशकों बाद ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सका है। ब्लाॅक प्रमुख ने अपनी निधि से 16 लाख रुपये खर्च कर नाले का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

गांव जावन में नाला निर्माण न होने से विगत कई दशकों से जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों को श्मशान घाट में जाने के लिए खेतों से होकर जाना पड़ता था, क्योंकि श्मशान घाट मार्ग पर हर समय जलभराव रहता था। इसके अलावा घरों से निकलने वाला गंदा पानी मवाना मार्ग पर बहता था, जिससे सड़क में गहरे गड्ढे हो गए थे।
ग्रामीण जयप्रकाश, अमित, राजकुमार, अनिल कुमार, यशपाल, विनेश, अशोक कुमार आदि का कहना है कि ग्रामीणों के सामने पानी निकासी की बड़ी समस्या थी, जिसको लेकर वह अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक समस्या का समाधान कराने के लिए गए थे, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ब्लाॅक प्रमुख संजो गौतम गुर्जर ने उनकी समस्या का समाधान किया है।
विज्ञापन

-
इन्होंने कहा
ब्लाक प्रमुख संंजो गौतम गुर्जर ने बताया कि ब्लाॅक प्रमुख की निधि से गांव में 16 लाख रुपये खर्च कर नाले का निर्माण कराया गया है। सड़क के दोनों ओर निर्माण कराए गए नाले की लंबाई 350 मीटर है। घरों से निकलने वाले पानी काे काली उर्फ नागिन नदी में डाला गया है। अब बरसात में भी ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी, मवाना मार्ग की सड़क भी नहीं टूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें