फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar Suicide Case: होटल के कमरे में मिला शव, इस हालत में देख हर कोई हैरान

Wed, 30 Nov 2022 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Suicide Case : एक होटल के कमरे में ग्रामीण का शव मिला। वहीं इस हालत में लाश देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
ग्रामीण के आत्महत्या करने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के देवबंद में मजनूवाला मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने होटल के रूम में आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका हुआ था। घटना के बाद होटल में खलबली मच गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम को नगर के मजनूवाला रोड पर स्थित होटल के स्टॉफ रूम में भायला खुर्द के प्रधान जसवीर का भतीजा मोहन राणा पुत्र किशन पाल (32) का शव पंखे से लटका मिला। होटल का कर्मचारी कमरे में पहुंचा तो घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलने पर होटल में खलबली मच गई और पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी गई।

सूचना पर सीओ रामकरण और इंस्पेक्टर हृदय नारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने लोगों से जानकारी लेते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BAGHPAT NEWS:  तीन परिवारों को कमरे में बंद कर चोरों ने खंगाले मकान, आठ लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन

बताया गया कि घरेलू क्लेश के चलते मोहन ने यह कदम उठाया है। उसने अपनी ही शर्ट से फांसी लगाई है। सीओ का कहना है कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मोहन राणा द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर होटल में पहुंचा उसका छोटा भाई सोहन उर्फ पप्पी बुरी तरह बिलख रहा था। घरेलू क्लेश को लेकर उसने इंकार किया। उसके अलावा जानकारी मिलने पर काफी संख्या में भायला के लोग भी होटल पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: बसपा के मैदान छोड़ने से रोचक हुआ मुकाबला, अब सबसे बड़ा सवाल, मुस्लिम की चाल पर टिकी जीत-हार

बेड पर टिके हुए थे मोहन के घुटने
होटल के जिस स्टॉफ रूम में मोहन राणा फांसी पर लटका मिला। उसकी ऊंचाई बहुत ज्यादा नहीं है। मोहन शर्ट का फंदा बनाकर फांसी पर लटका हुआ था, लेकिन उसके घुटने बेड के गद्दे पर टिके हुए थे। यह देखकर हर कोई हैरत में था। पास में उसका मोबाइल रखा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें