फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आए ग्रामीण की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 18 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना में सड़क पार करते समय एक ग्रामीण की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बिटावदा का रहने वाला देवेंद्र (45) पुत्र महेंद्र बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से भैंसा लेकर खेत में जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले तथा ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़।

घटना से क्षुब्ध परिजनों व ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डीके त्यागी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया। ग्रामीण घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर बैठे ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। सूचना मिलते ही सीओ मोहन लाल तथा तहसीलदार रतन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा मृतक की पत्नी को पेंशन दिलवाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर उमेश मलिक, रामकुमार सहरावत, बिटावदा के प्रधान प्रदीप, पूर्व प्रधान सत्यपाल व सुधीर, विरेंद्र, आशु, राजू, सोमपाल सहित सभी गांव वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें