फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रधान बोले, सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल, प्रशासन खींच रहा हाथ

विज्ञापन
मेरठ रोड ​स्थित होटल में आयोजित सम्मेलन में मौजूद प्रधान : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया और गांवों की समस्याओं पर मंथन हुआ। प्रधानों ने कहा कि सरकार ने प्रशासक बना दिए लेकिन प्रशासन अधिकार नहीं दे रहा है। अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानों को पूरा सम्मान दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित होटल में अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने कार्यकाल बढ़ाए जाने पर भाजपा-रालोद गठबंधन के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानों की मांग पर सरकार ने सुनवाई की लेकिन अब अधिकारी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।
गांवों में विकास का पहिया थम गया है और अधिकारी अगर नहीं माने तो ग्रामीणों को आने वाले समय में बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। पदाधिकारियों ने समस्या रखी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सरकार के फैसल का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। प्रधानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने प्रधानों का सम्मान किया है। उनकी बात को मानकर ही कार्यकाल बढ़ाया है। वह अधिकारियों से बात करेंगे। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि प्रधान गांव का जिम्मेदार व्यक्ति होता है, उसकी समस्याओं का समाधान होगा। स्थानीय स्तर की समस्याओं का तुरंत ही निपटारा कराया जाएगा, अधिकारियों से बात करेंगे।
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें। प्रधानों को उनका हक दिलाया जाएगा।

-
संगठन ने इनका किया अभिनंदन
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान का अभिनंदन किया।
-
संगठन के यह पदाधिकारी मौजूद रहे
संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राठी, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल प्रधान, मामचंद बुढ़ाना, अनूप सिंह, अशोक पुंडीर, जितेंद्र मावी, रविंद्र सिंह, कपिल कुमार, ओमवीर सिंह, प्रदीप चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें