फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार ने ली शपथ

Mon, 21 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रविवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जिले में 498 प्रधानों में से 48 को कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं दिलाई जा सकी। कूकड़ा ब्लॉक में भी पांच ग्राम प्रधान शपथ से वंचित रहे।
विज्ञापन


कूकड़ा ब्लाक में आयोजित शपथ समारोह में बीडीओ विपिन कुमार ने ब्लाक के सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई। बीडीओ ने बताया कि रविवार को 48 प्रधानों को शपथ दिलाई गई। ब्लाक के पांच प्रधानों को कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इनमें मोलाहेड़ी, खेड़ीविरान, बढ़ीवाला, धंधेड़ा, सिखरेड़ा ऐसे गांव हैं, जिनके प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी।

इसके अलावा बाकी सभी को शपथ दिलाई गई। ब्लाक में कुल 536 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जा सकी। ब्लाक के गांवों में चुनी गई ग्राम प्रधानों के साथ उनके पति और बेटे संरक्षक के रूप में पहुंचे। कुछ प्रधान पति तो ऐसे थे जो खुद को ही प्रधान साबित करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि अधिकारियों ने ऐसे प्रधान पति को शपथ से अलग रखा।
विज्ञापन



मोरना। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को मोरना विकास खंड अधिकारी मो. कासिम ने निरगाजनी की मंजुदेवी, धीराहेड़ी से सुक्रमपाल, फिरोजपुर नेमपाल, रहमतपुर से बिंदु, भुवापुर से मुन्नी देवी, यूसुफपुर से वरुण चौधरी, रसूलपुर से मदनपाल, रुड़कली तालाअली से नसीमा, भेड़ाहेड़ी से संजीव कुमार, छछरौली से अनुज कुमार, बेहड़ा थ्रू से चंद्रवीर राठी, गादला से अशोक, खेड़ी फिरोजाबाद से हसीबा, बेहड़ा सादात से मंजु, नन्हेड़ा से दारा सिंह, वजीराबाद से अजयवीर, बेलड़ा से संसार सिंह, कादीपुर से संगीता देवी, इलाहाबास से बुद्धरम, भंडुर से सेवाराम, चौरावाला से बहरोज, बरूकी से जगपाल, मलपुरा से सविता, शुक्रतारी से अम्रता, कम्हेड़ा से मो. गुलफाम, तिस्सा से शाहनजर , मजलिसपुर तौफीर से पुष्पा, नंहेड़ी से सुनीता, खाइखेड़ी से वसीम अहमद, दौलतपुर से नौशाद, केडी दरियापुर से सतेंद्र , खोकनी से प्रमोद , ककरौली से प्रकाशवीर, अथाई से अजब सिंह, गड़वाड़ा से महेंद्र, रुड़कली फतेह अली से नसीमा, सीकरी से नीलोफर, ककराला से खुर्रम, रहकड़ा से बबीता, तेवड़ा से वसीमा, जौली से रेहना परवीन, कसौली से शेर मोहम्मद, सिकंदरपुर नेमपाल, मोरना से गुलशन, खरपौड़ से रजनी, किशनपुर से तरजुफाना, भोपा से शमीम आरा, नंगला बुजुर्ग खुशनुमा, करहेड़ा से धीरज राठी को शपथ दिलाई।


पुरकाजी। ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित समारोह में रविवार को बीडीओ वंदना वर्मा ने निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। खंड विकास अधिकारी वर्मा ने बताया कि कुल 43 ग्राम प्रधानों में 39 ग्राम प्रधानों का शपथ दिलाई गई है जबकि ग्राम शकरपुर, शेरपुर, घुमावटी व चमरावाला के ग्राम प्रधानों के कोरम पूरे नहीं होने पर उन्हें शपथ नहीं दिलाई गई। कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक चरन सिंह यादव, एडीओ पंचायत मुनेश कुमार सहित नवीन राठी, प्रताप सिंह,  मगन सिंह, मुबारक अली, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, बालेश कुमार, सुरेश, नेपाल सिंह, रमेश, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार जोगेंद सिंह, मनीष कुमार, रीतू प्रण सिंह आर्य, स्वर्ण सिंह, इनामुलहक, धर्मेंद्र गुर्जर, मांगेराम, रीता त्यागी, मोनिका त्यागी, शहिस्ता, साजिदा, आयशा, सुमन, शकुंतला, स्नेहलता, ओमकारी, रेनू त्यागी, बेबी, वीरमति आदि  ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें