फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता कार चालक की बरामदगी को पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन

विज्ञापन
पुलिस आफिस पर गुमशुदा युवक की बरामदगी की मांग करते परिजन व तितावी क्षेत्र के गांव लखान के ग्रामी? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लापता कार चालक की बरामदगी के लिए पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक पखवाड़े पूर्व दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए कार लेकर घर से निकला युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पीड़ित परिजनों ने सोमवार सुबह युवक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव धनसैनी निवासी दिलशाद 17 जनवरी की शाम करीब छह बजे गांव के ही नितिन की कार लेकर दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह कार समेत संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने अगले दिन तक भी न लौटने पर उसकी तलाश की, लेकिन दिलशाद व कार का कुछ सुराग न लगा। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों की गुहार पर तितावी पुलिस ने दिलशाद का मोबाइल ट्रेस किया, तो उसकी लास्ट लोकेशन नई मंडी थाना क्षेत्र की पाई गई। इस पर उसके परिजनों ने नई मंडी थाने में दिलशाद की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी, लेकिन अब तक दिलशाद व उसकी कार का पता नहीं चल सका है। सोमवार सुबह दिलशाद की पत्नी तबस्सुम परिजन व ग्रामीणों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची और एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर शौहर की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। इसके साथ ही परिजनों ने युवक की गुमशुदगी का मुकदमा तितावी थाने में दर्ज कराए जाने की भी मांग की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें