फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: विधायक निधि की पहली किस्त भी खर्च नहीं कर पाए विक्रम सैनी, चौंका देगी ये रिपोर्ट

Wed, 14 Dec 2022 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : विक्रम सैनी विधायक निधि की पहली किस्त भी खर्च नहीं कर पाए। ये खास रिपोर्ट आपको भी चौंका देगी।
विज्ञापन
विक्रम सैनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के निवर्तमान खतौली विधायक विक्रम सैनी अपनी निधि की पहली किस्त भी खर्च नहीं कर पाए। उनके दिए प्रस्तावों में 13 पास हुए थे, लेकिन काम सिर्फ सात पर ही शुरू हुआ। विधानसभा की सदस्यता जाते ही काम रुक गए। खाते में करीब 1.65 करोड़ रुपये की विधायक निधि शेष है।

विज्ञापन


विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य के लिए शासन ने अब तक दो किस्तों में तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं। पहली किस्त 28 जून और दूसरी किश्त 20 अक्तूबर को मिली थी। विक्रम सैनी ने ढाई करोड़ रुपये के 23 प्रस्ताव डीआरडीए में दिए, लेकिन इनमें से सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये के 13 प्रस्ताव पास हुए। इस दौरान सैनी की सदस्यता चली गई। सदस्यता जाने से पहले सिर्फ सात काम शुरू हो पाए थे। ऐसे में उप चुनाव की शुरुआत होते ही शासन ने विकास कार्यों पर रोक लगा दी है।

वहीं उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को हार का सामना करना पड़ा। खतौली से रालोद के मदन भैया विधायक चुने गए हैं। ऐसे में अब 1.65 करोड़ रुपये की निधि के प्रस्ताव नवनिर्वाचित विधायक मदन भैया से लिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

विक्रम सैनी के कार्यों पर भी बना संशय
निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की ओर से प्रस्तावित कार्यों पर भी संशय बना हुआ है। शासन तय करेगा कि सैनी के कौन से कार्य आगे बढ़ेंगे और किन कार्यों पर रोक लगाई जाएगी। यह भी संभावना जताई जा रही है कि जो कार्य शुरू हो चुके हैं, वह भी रुक सकते हैं। यह भी देखा जा रहा है कि 10 अक्तूबर के बाद कौन-कौन से कार्य शुरू हुए हैं।

यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

शासन के निर्देश पर शुरू होंगे काम
विधानसभा की सदस्यता जाने के बाद काम रोक दिए गए थे। शेष धनराशि और कार्यों के लिए शासन के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद यादव, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें