फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जला लंकेश, असत्य पर हुई सत्य की विजय  

Wed, 12 Oct 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जलता रावण का पुतला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले भर में विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच बुराई के प्रतीक लंकापति रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। आतिशबाजी कर लोगों ने खुशी जताई। नुमाइश मैदान में आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया। शहर और देहात के मेलों में लोगों की भीड़ रही। 
विज्ञापन


नईमंडी के पटेल नगर रामलीला मैदान में दशहरा मेले का शुभारंभ केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में ग्रहण करने का आह्वान किया। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश आदि मौजूद रहे। शहर के रामलीला टिल्ला पर दशहरा मेला लगा। रामलीला के अंतिम दिन यहां राम-रावण के युद्ध का मंचन हुआ। रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला जलाया गया।

मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ रही। डीएम डीके सिंह, एसएसपी दीपक कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। नुमाइश मैदान पर कलाकारों ने रामलीला का सजीव मंचन किया गया। श्रीराम एवं रावण की सेना के बीच हुए युद्ध की प्रस्तुति ने लोगों का दिल छू लिया। यहां लंकेश, कुंभकरण और मेघनाद के अलावा आतंकवाद का पुतला भी जलाया गया। जिसे देखने के लिए काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


उधर, आनंदपुरी, गांधी कॉलोनी, पटेलनगर और नईमंडी की रामलीलाओं में भी मेले लगे और राम-रावण युद्ध के उपरांत रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। दशानन के मारे जाने के उपरांत विजयी यात्रा निकाली गई। शहर और देहात में आयोजित मेलों में भी भीड़ रही। विजयदशमी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें