फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजिलेंस टीम ने कई मोहल्लों में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
देवबंद में चैकिंग करते विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध विद्युत निगम की मॉर्निंग रेड के तहत विजिलेंस टीम ने नगर के कई मोहल्लों में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। विद्युत निगम अधिकारियों ने 165 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

विद्युत निगम के नये अभियान मॉर्निंग रेड के तहत अलग अलग गठित विजिलेंस टीम ने नगर में देवी कुंड, नूरपुर चौराहा, लहसवाड़ा, लालवाला रोड, सराय पीर जादगान, मीना बाजार, फौलादपुरा, शेखुल हिंद कॉलोनी, दारुल उलूम वक्फ के समीप कॉलोनी, कायस्थवाड़ा, सफेद मस्जिद, गद्दीवाड़ा, लाल मस्जिद और पठानपुरा मोहल्लों में सुबह करीब पांच बजे छापा मारा। इस दौरान टीम को सभी स्थानों पर बिजली चोरी होते मिली। निगम के अवर अभियंता अमित कुमार त्यागी के मुताबिक अधिकांश उपभोक्ता ऐसे मिले, जिनका बकाया होने के चलते कनेक्शन काटा, इसके बाद भी वह एलटी लाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। बताया कि रविदास मार्ग निवासी सतपाल और विक्की, रहमान कॉलोनी निवासी शमीम, किला निवासी सुहैब, पठानपुरा निवासी मंगता, रईस और अब्दुल सलाम, साल्हापुर गांव निवासी महेंद्र, राकेश, विजेंद्र, घसीटा, जिम्मू, इनाम और सेठ पाल, नूरपुर चौैराहा निवासी सरोज देवी, मदन और ललिता, देवी कुंड निवासी इमरान और मदीना कॉलोनी निवासी मुंतजिर, लहसवाड़ा निवासी संजीदा, शिवपुरम निवासी मोनू कुमार, लहसवाड़ा निवासी श्याम कुमार समेत 165 लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 व 138बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस टीम में अवर अभियंता अरविंद कुमार, विजय कुमार, अश्वनी कुमार, शशिकांत पासवान, टीजीटू मो. जीशान, रिंकू कुमार, निकेश कुमार आदि शामिल रहे।
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने तैय्यबपुर और रणखंड़ी गांव से दो लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा।
पुलिस ने तैय्यबपुर बड़ा गांव निवासी सरदार सिंह को 10 लीटर और रणखंडी गांव निवासी रणवीर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों लोग प्लास्टिक की जरी केन में शराब लेकर कहीं बेचने के लिए जा रहे थे। रास्ते से दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें