फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले की सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, मीरापुर में चप्पे-चप्पे पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक व सकुशल कराने के लिए मेरठ, बिजनौर व हरिद्वार जनपद की सीमा को सील कर दिय गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देकर मतदान निष्पक्ष कराने के साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निबटने के आदेश दिए।
विज्ञापन




ब्रिफिंग करते हुए एसएसपी ने कहा कि मतदान सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बल, पीएसी की ड्यूटी लगाई है। थानावार रिजर्व मोबाइल, क्यूआरटी टीम का गठन किया है। सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। मतदान केंद्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दें। मतदान केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल न ले जाने पाए। यदि कोई व्यक्ति मतदान में विघ्न डालने, कोई मतदाता चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिसकर्मी पोलिंग पार्टी के साथ ही ईवीएम को स्ट्रांग रूम (कूकड़ा मंडी स्थल) में जमा कराने के बाद ही निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त होंगे। इस दौरान एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल सहित सभी पुलिस अधिकारी व अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने सोमवार शाम को हरिद्वार, बिजनौर व मेरठ की सीमा को सील कर दिया।
विज्ञापन




यह पुलिस बल रहेगा तैनात

छह एएसपी, आठ सीओ, पंद्रह थाना प्रभारी, आठ कंपनी अर्द्धसैनिक बल, तीन कंपनी व एक प्लाटून पीएसी के जवान तीन हजार पुलिसकर्मी तैनाती की गई है। वहीं सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, मेरठ व बुलंदशहर की पुलिस को डयूटी के लिए बुलाया गया है।



यहां रहेगा पुलिस का पहरा-

अंतर जनपदीय सीमा-जानसठ के घटायन गंगनहर, मीरापुर के नंगला खेपड़, रामराज के गंगा बैराज व रामराज में एसबीआई के पास।

अंतराज्यीय सीमा -हरिद्वार से सटी मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी चेक पोस्ट, बूढ़पुर जट सीमा, दादूपुर सीमा, बढ़ीवाला सीमा के अलावा मजलिसपुर तोफीर व सिताबपुरी सीमा।
विज्ञापन


-

इन मतदान केंद्रों पर रहेगी नजर-

जिले को छह जोन, 33 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 151 मतदान केंद्र व 328 मतदान स्थल हैं। इनमें छह मतदान केंद्र वनरेबल व 95 क्रिटिकल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें