फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुला दें भेदभाव, संगठन से मजबूत होंगे किसान : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आपस का भेदभाव भुला दें। एक होकर किसानों की लड़ाई लड़नी होगी। संगठन की शक्ति से ही किसान मजबूत होंगे। सरकार मनमर्जी कर रही है। किसानों की चिंता सरकार को नहीं है। किसान भवन पर आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को तोड़ने की साजिश की गई, लेकिन किसान एकजुट रहे। किसानों की एकजुटता के कारण सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा भेदभाव भूलाकर एक साथ किसान हित में काम करना होगा। सभी के लिए रास्ते खुले हैं ।संगठन मजबूत होगा तो ही किसान मजबूत होंगे।कमालपुर गांव में दो घंटे का बिजली बिल हजारों बनाकर किसान पर थोंप दिया गया। ऐसे कईं मामले हैं। बिजली विभाग का रवैया किसानों के प्रति खराब है। अधिकारी किसानों का उत्पीड़न करते हैं। विभिन्न विभागों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। किसान नेता ओमपाल मलिक ने कहा कि किसानों को निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवीन राठी, पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, ओमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह ,रामपाल ,अमरजीत सिंह वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें