मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज में चले कॉलेज वीक ‘कर्ल्स-2015’ का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस दौरान मिस एसआरजीसी प्रिया पुंडीर और मिस्टर एसआरजीसी अजय मनचंदा बने।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अवनीश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र प्रत्यक्ष और निखिल ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत करते हुए वर्तमान समय में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को प्रस्तुत किया।
विनीत ने देश में बढ़ रहे आतंकवाद के खिलाफ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नव वर्ष के स्वागत में फैशन स्पलेश के दो राउंड का आयोजन हुआ। प्रथम राउंड एक्वा थीम पर आधारित रहा। डिजाइनर प्रिया शर्मा, पलक और शिवानी पांचाल को पहले तीन पुरस्कार दिए गए।
मॉडल्स में प्रथम बलबीर, द्वितीय गुलफशा और तृतीय ईशा रही। दूसरे राउंड की थीम जंग पॉप’ रही, जिसमें प्रथम पुरस्कार रोहित, द्वितीय पुरस्कार तानिया तथा तृतीय पुरस्कार नैना ने जीता। महिला मॉडल्स में ज्योति प्रथम, अंशु द्वितीय और नूपुर तृतीय रही।
पुरुष मॉडल्स में अजय, अक्षय, अमन विजेता बने। मिस एसआरजीसी प्रिया पुंडीर और मिस्टर एसआरजीसी अजय मनचंदा रहे। शो स्टोपर का खिताब अनन्या कुलश्रेष्ठ के नाम रहा। होमसाइंस की छात्राओं ने नृत्य नाटिका में भारत की विभिन्नताओं में एकता को दर्शाया।
अनुपम, नितिन, चिरंजीव ने गीत प्रस्तुत किए। संगीत में प्रथम उस्मान, द्वितीय अनुपम तथा तृतीय चरंजीव रहे।
विशिष्ट अतिथि पीएनबी के एजीएम दिनेश चंद्रा, पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल सिंघल, केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक केदार सिंह, संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ, अधिशासी निदेशक डॉ. बीके त्यागी, डॉ. आरएस चौहान आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
संचालन सहायक प्रवक्ता प्राची, रुचि और छात्र निशांत, गौरव, उस्मान अंसारी, नेहा, इकरा, शादाब गौर, अमित, प्रतीक, अमित, नितिन, आतिफ, कॉलेज समन्वयक प्रेरणा मित्तल, देवेंद्र चौधरी, डॉ. पुरुषोत्तम, नीतू सिंह, रूपल मलिक, अमित कुमार, शिखा तोमर, पूनम शर्मा, रवि गौतम आदि मौजूद रहे।