फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद दिखा लॉकडाउन सरीखा नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल बाद दिखा लॉकडाउन सरीखा नजारा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू का बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ पालन कराए जाने के साथ ही एक साल बाद फिर से जिले में लॉकडाउन सरीखा नजारा देखने को मिला। सभी बाजार व सड़कें पूरी तरह से सुनसान और चौराहों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले।
शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हुए कोरोना कर्फ्यू को एक सप्ताह बीतने के साथ ही बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर जनपद में एक साल पूर्व लगाए गए लॉकडाउन का नजारा देखने को मिला। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के कारण शहर क्षेत्र के सभी बाजारों के साथ ही सड़कें व चौराहे भी पूरी तरह से सुनसान मिले। इससे पहले शहर के ईदगाह के सामने और नदी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में लगने वाली सब्जी मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जाता रहा। मंडियों में भारी भीड़ हो रही थी। इसके चलते पुलिस ने सुबह नौ बजने के साथ ही इन सब्जी मंडियों को पूरी तरह से बंद करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस भगतसिंह रोड स्थित सब्जी मंडी पहुंची और वहां भी खुली हुईं सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। यहां तक कि सड़क किनारे खड़े होकर फल बेच रहे ठेली विक्रेताओं को भी हटा दिया गया। सुबह 11 बजे के बाद तो शहर पूरी तरह से सुनसान हो गया और एक साल पूर्व लगाए गए लॉकडाउन सरीखा नजारा एक बार फिर दिखाई दिया। इस दौरान बेवजह सड़क पर किसी भी व्यक्ति को घूमने नहीं दिया गया और वजह जानने के बाद उन्हें कार्रवाई की चेतावनी देकर घर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि आगे भी कोरोना कर्फ्यू का पूरी सख्ती के साथ ही पालन कराया जाएगा। निर्धारित समय से इतर किसी भी दुकान को खुलने नहीं दिया जाएगा और पूरी तरह से कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें