मुजफ्फरनगर में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में भाकियू नेता का लाइसेंसी रिवाल्वर लिए हुए वीडियो वायरल हुआ है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
अंबा विहार निवासी भाकियू नेता शाहिद मंगलवार रात लगभग बारह बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि एक महिला अकेली मोहल्ले में खड़ी है। भाकियू नेता ने महिला की मदद करते हुए उसके मकान तक पहुंचाया। इसी दौरान एक कार में 5-6 युवक पहुंचे, जिनके साथ भाकियू नेता का विवाद हो गया।
वहीं विवाद के दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक हंगामा करते दिख रहे हैं। एक सिपाही उन्हें समझा रहा है और भाकियू नेता भी अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को पेंट की जेब में रखते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य युवक बंदूक लिए हुए भी है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
यह भी पढ़ें: बुझ गए चार घरों के चिराग: परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें
पुलिस का कहना है कि युवक रात में खाली सड़क होने के कारण वहां कार चलाना सीख रहे थे। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।