मुजफ्फरनगर। घर की छत पर खड़े होकर बंदूक से फायरिंग कर रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की पड़ताल में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर सोमवार शाम एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक किसी घर की छत पर खड़े होकर बंदूक से फायरिंग कर रहा है। वायरल वीडियो में लोअर-टी शर्ट पहने हुए फायरिंग कर रहा युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी टिंकू बताया जा रहा है। उक्त वीडियो दीपावली का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फायरिंग करते युवक के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।