सड़क किनारे थूकने और कूड़ा डालने का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। सड़क किनारे घर का गीला कूड़ा डालने और बार-बार थूकने का वीडियो वायरल होते ही अधिशासी अधिकारी सतर्क हो गए। कस्बा निवासी युवक की करतूत पर नगर पंचायत द्वारा नोटिस जारी किया है।
कस्बा का रहने वाला वेदपाल पुत्र जयकिशन का मकान कांधला रोड पर है। अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने बताया कि वेदपाल घर का गीला कूड़ा नगर पंचायत की कूड़ा इकठ्ठा करने वाली ई-रिक्शा में नहीं डालता। वह घर का गीला कूड़ा सड़क किनारे डाल देता है। आरोप है कि वह वही पर थूकता भी है। वेदपाल अपने घर के बाहर व सड़क पर गंदगी फैलाकर वायरस को बढ़ावा देना चाहता है। ईओ ने बताया कि उसके कार्यों की वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत को यह कदम उठाना पड़ा। नगर पंचायत द्वारा उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ईओ ने बताया कि नोटिस का जवाब न देने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।