रिंकू की हत्या पर विहिप ने जताया विरोध
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने मंगोलपुरी दिल्ली में हथियारबंद युवकों द्वारा रिंकू शर्मा के घर पर हमला करके हत्या की घटना पर रोष जताया है। तुलसी पार्क में धरना देकर रिंकू शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।
बजरंग दल के जिला संयोजक पीयूष राणा ने कहा कि सुनियोजित तरीके से हिंदुत्व पर हमले हो रहे हैं। श्रीराम मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण को धन संग्रह में लगे रिंकू शर्मा की हत्या से पूरे संगठन में रोष है। प्रांत संपर्क प्रमुख राधेश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि दिल्ली में हुई रिंकू की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज को बंटने नहीं देना है। जिला सह संयोजक पुनीत पुंडीर ने कहा कि रिंकू शर्मा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में ललित महेश्वरी विभाग अध्यक्ष के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।