फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन देने पहले सत्यापन कराना अनिवार्य होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। खंड विकास कार्यालय के सभागार में बीडीओ रत्नाकर सिंह, एडीओ ग्राम पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि महिला स्वयं सहायता समूह और ग्राम पंचायत सहायक को प्रत्येक माह वेतन देने से पहले ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम पंचायत सचिवों ने गांव में काम करने में आ रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उनके निस्तारण कराए जाने का आग्रह किया। ग्राम पंचायत सचिवों ने कहा कि गांव में बने सामुदायिक शौचालय को संचालन कराने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को ठेका दिया गया है, लेकिन सहायता समूह कार्यों में पूर्ण रूप से रुचि नहीं लेती हैं, इसके चलते समस्या बन रही है। वही ग्राम पंचायत सहायक कर्मी को लेकर भी विचार रखे गए।
बैठक में तय किया गया कि महिला स्वयं सहायता समूह वह ग्राम पंचायत सहायक को प्रत्येक माह वेतन देने से पहले ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही दोनों को अपनी उपस्थिति पंजिका भी उपलब्ध करानी होगी। मनरेगा के आवासों को लेकर भी पत्रों का सत्यापन कराने के लिए जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें