फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स न चुकाने वाले वाहन होंगे सीज, डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान      

Mon, 20 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
वाहन चेकिंग।
विज्ञापन
विभाग की आंखों में धूल झोंक कर सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। परिवहन विभाग ने टैक्स न चुकाने वाले वाहनों की सूची बनाई है। अधिकांश वाहन स्वामियों को नोटिस भी भेजे गए हैं। वहीं, अवैध रूप से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष के अंतिम मार्च महीने में उप संभागीय परिवहन विभाग में क्लोजिंग का कार्य किया जा रहा है। विभाग ने बकाया टैक्स न चुकाने वाले, रीन्यूअल न कराने वाले वाहनों की सूची तैयार की है। जनपद में सैकड़ों वाहन बिना टैक्स चुकाए ही दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर बकाया टैक्स नहीं दिया है। जिनके खिलाफ विभाग ने नोटिस भेजकर टैक्स चुकता करने के निर्देश दिए हैं। 

ऐेसा न करने वाले वाहनों को विभाग स्तर से सीज किया जाएगा। साथ ही बुढ़ाना, खतौली, पुरकाजी और सहारनपुर अड्डे से दौड़ने वाले डग्गामार वाहनों के विरुद्ध भी विभागीय अधिकारियों ने धरपकड़ की प्लानिंग की है। इन वाहनों की मौके पर ही फिटनेस और परमिट की जांच की जाएगी। अवैध रूप से दौड़ने वाले वाहनों को तत्काल सीज किया जाएगा। इसके साथ ही वाहन स्वामियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि टैक्स न देने वालों के खिलाफ नोटिस भेजे गए हैं। जिन्हें मार्च के अंतिम सप्ताह से पहले टैक्स चुकाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें