फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी के सामने खड़े वाहन दे रहे हादसों को न्यौता

विज्ञापन
भोपा रोड पर सड़क किनारे खडे वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर से शुकताल जाने वाले मार्ग पर फैक्टरी के सामने नो पार्किंग में सड़क किनारे खड़े बड़े माल से भरे वाहन हादसों को न्योता दे रहे है। सड़क के दोनों तरफ खडे़ इन वाहनों के कारण अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। यहां पर सड़क का टूटना भी परेशानी का एक बड़ा कारण हैं। फैक्टरी मालिक व क्षेत्रीय थाना पुलिस, परिवहन विभाग भी इस और ध्यान न देकर लापरवाह बना हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही खड़े हो जाते है वाहन
भोपा मार्ग पर मखियाली व आसपास औद्योगिक क्षेत्र में दिन निकलते ही माल से भरे ट्रक, ट्राले, ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी हो जाती है। इन वाहनों के कारण अन्य वाहनों को आने जाने में परेशानी होती है।
रोजाना लगता है जाम
यहां पर इन वाहनों के कारण जाम लगना आम बात हो चली है। रोजाना सुबह के समय तो हालात बुरे रहते है।
जाम खुलवाने की कोई व्यवस्था नहीं
औद्योगिक क्षेत्र नई मंडी कोतवाली की गांधीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में पड़ता है। जाम लगने के बाद वहां व्यवस्था संभालने को कोई नहीं पहुंचता, न तो पुलिस और न ही परिवहन विभाग की टीम।
विज्ञापन

यह हुए घायल
मोरना निवासी अधिवक्ता श्रीगोपाल माहेश्वरी ने बताया कि वह कई दिन पहले स्कूटी से गांव जा रहे थे। भोपा रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के दोनों माल से भरे वाहन खडे़ थे। सड़क भी टूटी थी। वह निकलने लगे तो स्कूटी स्लिप होने पर उन्हें चोट लग गई।
भोपा के गांव अथाई के प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा का कहना है कि वह बाइक पर भोपा से शहर जा रहे थे। फैक्टरी के पास सड़क किनारे वाहनों के कारण जाम लगा था। सड़क किनारों पर बडे़ वाहन खडे़ थे, उनसे बचने के प्रयास के दौरान वह बाइक लेकर गिरकर घायल हो गए थे। उन्होंने डीएम कार्यालय में शिकायत भी की थी।
विज्ञापन

इन्होंने कहा
समय-समय पर ट्रकों के चालान किए जाते है। रविवार को भी 25 ट्रकों के चालान किए गए-बालिस्टर त्यागी, चौकी प्रभारी, गांधीनगर, नई मंडी।
ऐसे ट्रकों व अन्य वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया जा रहा है। - सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें