फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में वाहन चोर गिरफ्तार, घायल

विज्ञापन
रामराज थाना क्षेत्र के टिकौला गंगनहर पर घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में वाहन चोर गिरफ्तार, घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। रामराज थाना पुलिस ने टिकौला गंगनहर पर हुई मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

रामराज थाना पुलिस मंगलवार देर रात टिकौला गंगनहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। एसओ सतेंद्र नागर ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। एसओ ने बताया कि घायल बदमाश नवाब उर्फ भूरे पुत्र हाशिम निवासी गांव बिहारी थाना सिखेड़ा का रहने वाला है, जबकि फरार आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। घायल बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश शातिर चोर है, उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें