शिक्षक राष्ट्र निर्माण का आधार: आचार्य
मुजफ्फरनगर। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माण की धुरी है, जो अपने पुरुषार्थ, संयम और मार्गदर्शन से विद्यार्थी को कामयाबी के पथ पर अग्रसर करती है।
एटूजेड कालोनी में राष्ट्रीय एकता, शांति और जन कल्याणार्थ आयोजित यज्ञ में यज्ञमान एसडी इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता अनिल शर्मा एवं अंजू शर्मा रही। ब्रह्म का दायित्व आर्य समाज के पुरोहित आरपी शर्मा तथा मंगत सिंह आर्य ने निभाया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। कार्यक्रम में गुरुजनों जय प्रकाश बघरा, पूर्व प्रधानाचार्य केहर सिंह, पूर्व एबीएसए महिपाल सिंह तालियान आदि का प्रवक्ता अनिल शर्मा, एपी मुद्गल, अरुण शर्मा एवं अश्वनी शर्मा ने अभिनंदन किया।
डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, एसडी इंटर कालेज प्रधानाचार्य सुदीप कुमार, आईटीबीपी के कमांडेंट धन प्रकाश त्यागी, प्रधानाचार्य विनोद वर्मा, प्रधानाचार्य विनेश त्यागी, प्रधानाचार्य प्रवीण मलिक, प्रोफेसर डॉ. ओमवीर सिंह, आंनद पाल सिंह आर्य, राजबीर सिंह आर्य, अनिता शर्मा ने विचार रखे। शिक्षक राहुल कुशवाह, यशपाल सिंह, अशोक सैनी, नरेंद्र जयंत, राजबल सैनी, सतेश्वर गौतम, डॉ. रवि चौधरी, विवेक बालियान, विशेष धनराज राठी मौजूद रहे।