फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भट्ठे पर ईंधन में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईट भट्ठे पर ईंधन में आग लगी
विज्ञापन

जानसठ। मेहलकी गांव के नजदीक एक भट्ठे पर लगी अज्ञात कारणों से आग के कारण हजारों रुपये का ईंधन जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लोगों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मेहलकी गांव के पास नया गांव के जंगल में एक ईट भट्ठा पर बृहस्पतिवार दोपहर अचानक से लकड़ी व खोई के ढेर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें उठने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज होने के कारण लोग वहां तक नहीं पहुंच सके। कुछ देर बाद ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग के विकराल रूप के कारण फायर कर्मियों को भी आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब तक आग पर काबू पाया सका, तब तक वहां पर रखा सारा ईंधन जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि आग के कारण केवल ईंधन जला है। आग को आगे नहीं फैलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें