फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शांतनु के दम पर वसुंधरा किंग्स ने एमजी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एमपीएल के दूसरे ग्रुप के मुकाबलों की धुआंधार शुरुआत हुई। यूपी अंडर-16 के लिए लोहा मनवा चुके शांतनु के हरफनमौला खेल के दम पर वसुंधरा सुपर किंग्स ने एमजी को हरा दिया। जीत के साथ टीम अपने ग्रुप के शीर्ष पायदान पर पहुंच गई है।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में एमजी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। वसुंधरा सुपर किंग्स की शुरुआत निराशाजनक रही। सिर्फ 54 रनों पर टीम ने चार विकेट खो दिए। मुश्किल में फंसी टीम को ओपनर शांतनु ने 90 रन की पारी खेलकर बाहर निकाला और स्कोर 163 रनों तक पहुंचाया। कृष्ण पाल ने भी 27 रनों की पारी खेली।जवाब में एमजी की पूरी टीम 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नमन ने 36 रनों का योगदान दिया। शांतनु ने चार ओवर में 15 रन देखकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल, अमित चौधरी, रोहन त्यागी ने शांतनु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। फाइटर ऑफ मैच अमर सिंह, बेस्ट फील्डर अरीब को चुना गया।
एमसीए के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने शांतनु को शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार दिया। अंपायर मोहम्मद शाहिद, आदिल जैदी रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा ने की। अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रुप ए में पहले पायदान पर पहुंची बिंदल स्ट्राइकर
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेले गए ग्रुप एक के मुकाबले में जीएनसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 156 रन बनाए। अनिवेश ने 76 रनों की पारी खेली। जवाब में बिंदल स्ट्राइकर्स ने प्रियांशु 75 और हिमेश 50 नाबाद रनों की बदौलत मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। जीत के साथ बिंदल टीम ने अपने पूल में टॉप किया। अब यह टीम 14 अप्रैल को सेमीफाइनल खेलेगी। मैन ऑफ द मैच 75 रन बनाने वाले प्रियांशु को दिया गया। फाइटर ऑफ मैच अंकित चौधरी, बेस्ट फील्डर अनिवेश चौधरी को दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें