फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली पर भड़के ई-रिक्शा चालक

Sat, 17 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीआईसी के मैदान में धरना देते ई-रिक्शा चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पुलिस और एआरटीओ पर दलालों की अवैध उगाही से परेशान ई-रिक्शा चालक संघ ने जीआईसी मैदान से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, साथ ही रजिस्ट्रेशन की फीस अधिक वसूलने पर गुस्सा जाहिर किया। चालकों और स्वामियों ने कलक्ट्रेट में हंगामा-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पुलिस के आला अफसरों, प्रशासन ने किसी प्रकार समझाकर मामला शांत किया।       
विज्ञापन


शहर में दौड़ रही ई-रिक्शा का शासन ने रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। शनिवार को ई-रिक्शा चालक संघ ने हड़ताल कर जीआईसी मैदान में एकत्र हुए। जीआईसी में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उत्पीड़न का आरोप लगाया। यहां से ई-रिक्शा चालक, स्वामी जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट तक पहुंचे। कलक्ट्रेट में शहर सीट से बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा के नेतृत्व में हंगामा-प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा चालकों का कहना था कि पुलिस कर्मियों द्वारा शहर में लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे वसूली की जा रही है। विरोध करने पर उनके ई-रिक्शा को सीज किया जा रहा है। 

वहीं, एआरटीओ में पंजीकरण के लिए फार्म 21-22 मांगा जाता है, जो अधिकांश लोगों के पास नहीं है। इसी की आड़ में एआरटीओ के बाहर दलाल 1500 रुपये तक वसूल रहे हैं। ई-रिक्शा चालकों ने मांग है कि ड्राइव लाइसेंस के लिए प्रशासन कैंप लगवाए और रजिस्ट्रेशन की फीस भी कम रखी जाए।
विज्ञापन


इन मुद्दों को लेकर ई-रिक्शा चालक, स्वामियों ने करीब दो घंटे तक हंगामा-प्रदर्शन किया। हंगामा की खबर पाकर तुरंत ही एसपी ट्रैफिक डॉ कृष्ण गोपाल, सीओ सिटी तेजवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम प्रशासन मनोज कुमार चौहान ने मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। अधिकारियों ने हंगामाई भीड़ को समझाकर शांत किया। उत्पीडऩ करने वाले पुलिसकर्मियों, दलालों पर कार्रवाई का भरोसा दियर। इस दौरान शाहबुद्दीन, रियासत, आमीर, राशिद, जावेद, जाकिर, शमीम, शकील अहमद, मोहम्मद आदिल, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें