शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे 265 एकड़ भूमि में प्रस्तावित जिला मुख्यालय बनेगा। इसमें जिला स्तरीय कार्यालय और आवास के डिजाइन में संशोधन कराने के लिए जिला प्रशासन जुटा है।
पूर्वी यमुना किनारे जिला मुख्यालय के लिए 265 एकड़ भूमि प्रस्तावित है। डीएम ने जिला मुख्यालय, विकास भवन, जिला अस्पताल, खेल स्टेडियम, बिजलीघर, पुलिस लाइन, जिला न्यायालय समेत अन्य जिलास्तरीय कार्यालय, आवासों के लिए विभाग वार भूमि आवंटन को शासन से अनुमति मिल चुकी है।
विकास विभाग के निर्माण के लिए डीएम ओपी वर्मा निर्माण एजेंसी और जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। वह जिला मुख्यालय के डिजाइन भी अपने स्तर तकनीक इंजीनियरों से तैयार करा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम भी जिला मुख्यालय के लिए कार्यालयों और आवासों के लिए आवंटित भूमि का डिजाइन तैयार कराने में जुटा है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जिला मुख्यालय के डिजाइन में किस स्थान पर कलक्ट्रेट, विकास भवन, एआरटीओ, बीएसए, डीआईओएस, एसपी, जिला अस्पताल,
जिला न्यायालय कार्यालय और आवास बने। डिजाइन में जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए मुख्य मार्ग, पार्किंग, पेयजल, कार्यालय में आने जाने के लिए संपर्क मार्ग का कहां बने, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला विकास अधिकारी गया प्रसाद गौतम ने बताया विभागों के डिजाइन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की डीएम और सीडीओ के साथ बैठक होने वाली है। बैठक के बाद जिला मुख्यालय की मिट्टी की जांच और पैमाईश होगी। बाद में जिला मुख्यालय के डिजाइन को अंतिम रुप दिया जाएगा।