चरथावल। आस्था और विश्वास से लबरेज कार्यकर्ताओं ने कस्बे के प्रमुख मार्गों से बैंडबाजों के साथ महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली। मनमोहक झांकियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। डीजे की धुन पर युवाओं ने नृत्य किया।
शनिवार को मोहल्ला कानूनगोयान स्थित मंदिर में रामायाण पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की। समाजसेवी पप्पी मंगलामुखी, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। समाजसेवी गौरव त्यागी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। महर्षि वाल्मीकि के भव्य रथ और आकर्षक झांकियां शोभायात्रा का आकर्षण रही। प्रमुख मार्गों पर डीजे और बैंडबाजों की धुन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव चौक कानूनगोयान, ठाकुरद्वारा, बाजार खुर्द, शेखजादगान शर्की, महाब्रह्मणान, बाजार कलां, चौहट्टा मोहल्लाें के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकली।
सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष रवींद्र वाल्मीकि, संदीप कंसल, मनीष गर्ग, विजय त्यागी माैजूद रहे। पंकज दीप, शैलेंद्र वाल्मीकि, अरुण कुमार, नीरज, निखिल, अभिषेक, रीतिक, अनिकेत, पम्मी, अनुज, सुनील सूद आदि का सहयोग रहा।
चरथावल में वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल झांकी: संवाद
चरथावल में वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल झांकी: संवाद