अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में अतिथियों का सम्मान करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने महाराजा अग्रसेन जयंती एवं विशिष्ट सेवा सम्मान का आयोजन किया। नगर की वैश्य समाज की प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रही हस्तियों को सम्मानित किया गया।
आशीर्वाद बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज गरीबों के हितों के कार्य करें। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, अशोक कंसल, रेवती नंदन दीप प्रज्वलित कर किया।
अध्यक्ष रेखा गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, अभिमन्यु गुप्ता, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने विचार रखे। अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं संचालन प्रदेश महामंत्री प्रमोद मित्तल ने किया। इस अवसर पर समाज के पांच वरिष्ठ बंधुओं वेद प्रकाश मित्तल, डॉ केशवदास जैन, डॉ गिरीश कुमार, सीए पवन गोयल, उद्योगपति उमेश गोयल को सम्मानित किया गया।