फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रतिरोध के बावजूद खसरा और रूबेला से बचाव को टीकाकरण जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद नयूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नियमित टीकाकरण से छूट गए दो वर्ष तक के बच्चों को खसरा ओर रूबेला का टीका लगाने के लिए विशेष कैचअप टीकाकरण अभियान चयाया गया है। अभियान प्रतिरोध के बावजूद आगे बढ़ रहा है। चार दिन के दौरान लक्ष्य किये गए 1167 बच्चों के सापेक्ष 917 को टीका लग चुका है।
जनपद में छोटे बच्चों को संक्रामक बीमारी खसरा और रूबेला का टीका लगाने के लिए 25 नवंबर से छह दिसंबर तक विशेष कैचअप टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया था। लापरवाही और प्रतिरोध के चलते शहरी क्षेत्र और सदर ब्लाक में करीब 3031 बच्चे टीकाकरण से छूट गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में यह संख्या सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटे बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ परिवारों ने बच्चों को टीका लगाने में प्रतिरोध किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ऐसे लोगों की काउंसिलिंग कर और उन्हें समझाकर बच्चों को टीका लगाया। सीएमओ डा. एमएस फौजदार के अनुसार अभी तक चार दिन के लिए लक्षित किये गए 1167 बच्चों में से 917 को खसरा और रुबेला का टीका लग चुका है। उन्होंने बताया कि 79 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें