फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं का टीकाकरण संवेदनशीलता के साथ करें : वीके सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने जिले के पशु चिकित्साधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पशुपालन विभाग की योजनाओं के अनुश्रवण एवं सत्यापन को नोडल अधिकारी डॉ वीके सिंह ने बैठक ली। कहा कि पशुओं का टीकाकरण संवेदनशीलता के साथ करें। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी भी मौजूद रहे।

नोडल अधिकारी ने उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशीय तथा महिषवंशीय पशुओं में बरसात से पूर्व लक्ष्य के अनुसार एचएस टीकाकरण पूर्ण कर लिया जाएं। अधिकारी लंपी स्किन डिजीज पर सतर्कता बरतें और अन्य प्रदेश से लगी हुई सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जाएं। जनपद में खुले में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत के सहयोग से पकड़वाकर गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भूसा क्रय एवं दान का लक्ष्य समय से पूर्ण कर लिया जाएं। केसीसी पशुपालन घटक का आवेदन लाभार्थी जन सेवा केंद्र के माध्यम से भी कर सकते है, यह सुविधा आरंभ कर दी गई है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें