फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डकैती के खुलासे के लिए एसओजी सहित पांच टीमें लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात पांच बदमाशों ने की थी गांव भनवाड़ा में वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव भनवाड़ा में दूध कारोबारी के घर हुई डकैती के खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की पांच टीमें दिन रात जुटी है। सर्विलांस के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव भनवाड़ा निवासी दूध कारोबारी मुबारिक पुत्र मोमीन के घर मंगलवार की रात को पांच बदमाशों ने 52 हजार रुपये, तीन तौले सोने और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लूट लिए थे। सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। अभी तक पुलिस की इन टीमों ने 26 संदिग्ध लोगों से इस घटना के विषय में पूछताछ की है। इसके अतिरिक्त सर्विलांस के आधार पर संदिग्ध फोन नम्बरों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें