फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों को लालच दे रहे रावत - अजय

Mon, 18 Apr 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रामपुर तिराहे पर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि देते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में आज अस्थिरता का माहौल है। हरीश रावत सरकार बचाने के लिए भाजपा विधायकों को लालच दे रहे हैं। बीजेपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी। 
विज्ञापन


रामपुर तिराहे पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भ्रष्टाचार मिटाओ, कांग्रेस भगाओ और उत्तराखंड बचाओ यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है।

भाजपा विधायकों केे लालच दिया जा रहा है। ऐसे ही एक विधायक को पार्टी से निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान है। भ्रष्टाचार, अत्याचार के खिलाफ यात्रा शुुरू करने से पहले राज्य का दर्जा दिलाने वाले शहीदों को नमन किया गया। 
विज्ञापन


विकास की किरण राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचे, यही सपना लेकर राज्य के आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। कांग्रेस ने उनके सपनों का कत्ल किया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत स्टिंग आपरेशन में खुद लालच देते पकड़े जा रहे हैं और आरोप बीजेपी पर लगा रहे हैं।

कांग्रेस की हमेशा से खरीद फरोख्त की संस्कृति रही है। पांच-छह महीने में यह यात्रा उत्तराखंड की प्रत्येक विधानसभा में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और दूरसंचार की सुविधा उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाई जाएगी।

प्रदेश महामंत्री खजान दास, प्रदेश मंत्री राजेंद्र अन्थवाल, रुड़की जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, विधायक सुरेश जैन, ज्योति गेरोला, हरिद्वार जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिले के भाजपा नेता रूपेंद्र सैनी, जगदीश पांचाल, भूषण सिंह, वैभव त्यागी, शरद कपूर, बिजेंद्र पाल, महावीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें