फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में गड़े खंभे उखाड़ फेंके

Thu, 02 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। अखिल भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने किसानों के खेतों में जबरन गाड़ दिए गए खंभों को उखाड़ कर फेंक दिए। चेतावनी दी कि चार जून को बिजलीघर पर तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत निगम की ओर से मोहल्ला इस्लामनगर के पास किसानों के खेतों के ऊपर से विद्युत लाइन निकाली जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार ने विद्युत निगम के अधिकारियों के नाम पर किसानों से पांच-पांच लाख रुपयों की अवैध वसूली करने को लेकर खेतों में जबरन खंभे गड़वा दिए थे।

जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त हो गया था। बुधवार को अभाकियू भानू गुट के नगराध्यक्ष काजी मोहम्मद जिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर किसानों के खेतों पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किसानों के खेतों में गाड़े गए खंभों को उखाड़ कर नीचे डाल दिए। नगराध्यक्ष का कहना था कि अगर किसानों के खेतों में दोबारा से खंभे गाड़ने का प्रयास किया तो, विद्युत निगम के अधिकारियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


 चेतावनी दी कि खंभे गाड़ने के विरोध में चार को बिजलीघर की तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अनुज सिंह, काजी मोहम्मद राशिद, उमेश सैनी, मोहम्मद मोसीन, नासिर, रवि सैनी, राहुल सैनी, जगराम, रंजित सैनी, विजय, राकेश, कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें