फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के दोस्त ने ही की थी उर्मिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गांव कैलाश नगर के ही युवक को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

बहन से प्रेम प्रसंग का पता चलने पर उर्मिला के बेटे की हत्या करने गया था आरोपी
युवक नहीं मिला तो कर दिया उसकी मां का कत्ल, हत्या में प्रयुक्त लोहे का कटर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने शुक्रवार को रतनपुरी क्षेत्र के गांव कैलाशनगर के उर्मिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गांव के ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की बहन के प्रेम संबंध मृतका के बेटे के साथ थे। इसका पता चलने पर आरोपी उसकी हत्या करने घर जा पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला। मौके पर मिली उसकी मां उर्मिला का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे हत्या में प्रयुक्त गन्ना काटने वाला लोहे का कटर बरामद कर लिया है। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। मृतका के बेटे और आरोपी में दोस्ती भी थी।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 29 जून की रात कैलाश नगर में 62 वर्षीय महिला उर्मिला की धारदार हथियार से हत्या हुई थी। यह घटना गांव के ही अमित पुत्र सुरेंद्र सिंह ने की थी। अमित और मृतका के बेटे संदीप में दोस्ती थी। दोनों का घर आना जाना था। इसी दौरान संदीप का प्रेम प्रसंग अमित की बहन के साथ हो गया। इस बात का गांव के लोगों को भी पता चल गया था। अमित की बहन अपने मामा के घर रहती थी। वह भी घर आई थी। किसी से बात करने के लिए अमित ने बहन का मोबाइल उठाया तो उसे दोनों की चैट मिल गई। यह देखकर अमित को गुस्सा आ गया। वह रात में शराब पीकर गन्ना काटने का लोहे का कटर लेकर संदीप के घर जा पहुंचा। संदीप घर में नहीं मिला, उसकी मां उर्मिला मिल गई। उसने अमित की चादर में छिपाया गया कटर देख लिया। पूछताछ करने पर अमित ने उर्मिला की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामला खुल न सके, इसलिए वह अपने घर जाकर नहाया और कटर को धोने की कोशिश की। बाद में कटर को जंगल में छिपा दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में दोस्ती भी भूल गया
एसएसपी ने बताया कि अमित के पिता की मौत हो चुकी है। वह तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा है। उससे छोटी बहन और सबसे छोटा भाई है। पिता की मौत के बाद से अमित खेती संभाल रहा था। एक साल पहले पैसे की जरूरत पड़ने पर अमित ने संदीप को ढाई लाख का लोन दिलाया था। तब बीस हजार रुपये को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। बहन के प्रेम प्रसंग और लेनदेन विवाद को लेकर अमित संदीप की हत्या करना चाहता था। वह घटना वाले दिन शराब पीने के बाद मन बनाकर गया था लेकिन उसने संदीप की मां का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें