फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली को लेकर भैंसी स्थित तौल कांटे पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली को लेकर तौल कांटे पर हंगामा
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी स्थित गन्ना क्रय केंद्र के तौल कांटे पर 75 किलो की घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। घंटों बाद माप-तौल निरीक्षक द्वारा जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

गांव भैंसी निवासी किसान जितेंद्र बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचा था। इससे पहले जितेंद्र ने धर्मकांटे पर ट्राली का वजन कराया। किसान का आरोप है कि जब उसने तौल क्रय केंद्र पर ट्रॉली का वजन कराया, तो धर्मकांटे के सापेक्ष तौल में 75 किलो की घटतौली आई। इसकी जानकारी मिलते ही किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने क्रय केंद्र पर हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। हंगामे की सूचना पर माप-तौल निरीक्षक मौके पर पहुंचे और किसान की ट्राली को शुगर मिल में ले गए, जहां उसका वजन क्रय केंद्र के तौल कांटे के अनुसार ही पाया गया। इस पर माप तौल निरीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। प्रदर्शनकारियों में अर्जुन, मोनू, अमित, अंकित, सतेंद्र, रामसिंह, निखिल, बिटटू और रजत आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें