फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पोस्टमार्टम के विरोध में हंगामा, सड़क पर लेट गई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर बस स्टैंड के पास अचेत मिले व्यक्ति की स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पहचान जसवंतपुरी के संजय कश्यप (50) के रूप में होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार करते हुए कच्ची सड़क पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया। महिलाओं ने सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने समझाकर लोगों को सड़क से उठाया। हंगामे के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सहारनपुर बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। डायल 108 ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया।
सोशल मीडिया के जरिये शव की शिनाख्त संजय कश्यप के रूप में हुई। मृतक दाल मंडी की दुकान पर काम करता था। रविवार को मृतक के परिजन कच्ची सड़क पुलिस चौकी पर पहुंचे और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को बताया कि शव का पंचायतनामा भरा जा चुका है, इसलिए पोस्टमार्टम होगा। इस बात से नाराज मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। काफी देर तक चली गहमा-गहमी के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों से वार्ता करने के बाद शव को मोर्चरी से मंगाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया, इसी वजह से शव को उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें