फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बंद बच्चों से नहीं मिलने देने पर हंगामा

विज्ञापन
आर्यपुरी में बच्चा जेल के बाहर मिलाई के इंतजार में खडे़ परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बच्चों से नहीं मिलने देने पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के बाहर आर्यपुरी में यहां बंद बच्चों के परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि उन्हें बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। विभाग का कहना है कि बच्चा जेल के दो बालक कोरोना पॉजिटिव आए हैं, इसके बाद केवल उन्हीं लोगों को मिलने दिया जा रहा है, जिनके पास कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव रिपोर्ट है।
विज्ञापन

आर्यपुरी में राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के बाहर दिन भर हंगामा होता रहा। बृहस्पतिवार को यहां परिजनों को बच्चों से मिलवाया जाता है। यहां निरुद्ध बच्चों में से दो के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने बच्चों की मिलाई पर रोक लगा दी है। केवल उन्हीं लोगों को मिलने दिया जा रहा है, जिनके पास कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट है। जिला प्रोबेधन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि कोरोना की निगेटिव की रिपोर्ट देखने के बाद ही परिजनों को मिलने दिया जा रहा है। जो परिजन नहीं मिल पा रहे हैं वह हंगामा करते है। कोरोना के चलते शासन की गाइड लाइन का प्रयोग किया जा रहा है। दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से एक यहां से छूट गया है, दूसरे को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें