फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
चरथावल बिजलीघर पर अफसरों का घेराव करते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू का बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

चरथावल। कुल्हेड़ी गांव में बकाया के कारण नलकूप के 52 विद्युत कनेक्शन काटने पर किसान भड़क उठे। बृहस्पतिवार को गुस्साए किसानों ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। वहीं, गन्ना पर्चियां समय से नहीं मिलने के विरोध में सचिव शशि प्रकाश सिंह का घ्ेाराव किया। अधिकारियों के आदेश पर कनेक्शन चालू कराने के बाद ही किसानों का धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने दो दिन पूर्व कुल्हेड़ी में नलकूप पर विद्युत बकाया होने के कारण 52 किसानों के कनेक्शन काट दिए थे। विभाग की कार्रवाई को लेकर किसानों में गुस्सा था। भाकियू के पूर्व तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने बिजलीघर पर तंबू लगाकर धरना शुरू कर दिया। किसानों के हंगामे की खबर पर अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार, एक्सईन शेखर चंद, एसडीओ जयप्रकाश और जेई सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे। उनको धरने पर बैठाकर किसानों ने शोषण का आरोप लगाते हुए भड़ास निकाली। कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। उसके बावजूद पांच हजार रुपये वालों के कनेक्शन काटकर उनके साथ नाइंसाफी है। पावटी में छह महीने से किसान के फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने पर सहमति बनी। अफसरों ने मौके पर किसानों के कनेक्शन को जुड़वाया और जमा कराने के लिए पंजीकरण कराने के लिए अपील की। भाकियू नेता शर्मा ने बताया कि किसानों की मांग पर विद्युत अधिकारियों ने नलकूप के काटे गए कनेक्शन को चालू कराने का भरोसा दिया। उधर, समिति सचिव भी किसानों के धरने पर पहुंचे। किसानों ने समय से पर्चियां नहीं मिलने, ज्यादातर किसानों के सट्टा नहीं जुड़वाने और पिछले साल का सट्टा नहीं बांड में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि समिति के कर्मचारी और अफसर किसानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने समस्या हल कराने का भरोसा दिया। उसके बाद धरना खत्म हुआ। सरफराज त्यागी, सोनू त्यागी, शाहबाज त्यागी, सलीम पुंडीर, मकसूद, सुभाष पुंडीर, मोहसिन, ताजीम, इस्लाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें