फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवाहिता की मौत पर मायके वालों का हंगामा

विज्ञापन
3-गांव सठेड़ी में विवाहिता की मौत होने पर मायके वालों से पूछताछ करती पुलिस
विज्ञापन
मृतका के पिता ने देवर और देवरानी के खिलाफ जहरीला पदार्थ देकर मारने की तहरीर दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। खतौली के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत किया। मृतका के पिता ने देवर और देवरानी के खिलाफ जहरीला पदार्थ देकर मारने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव सठेड़ी निवासी विवाहिता अर्चना पत्नी नवदीप का सोमवार को दूध को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे खतौली स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी मौत की सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उसके मायके वाले भी सिसौली से खतौली अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतका के पिता बिजेंद्र वर्मा ने अर्चना के देवर कुलदीप उर्फ चीनू एवं देवरानी प्रिया के विरुद्ध उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ देकर मारने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें