फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने शादी रचाने को सड़क पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्रेमी से शादी रचाने के लिए बिजनौर से शनिवार रात देवबंद पहुंची एक युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। वह प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, युवक का कहना था कि उसने शादी के लिए युवती से पांच साल का समय लिया हुआ था।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी एक युवती अपनी मां और बहन के साथ देवबंद के मोहल्ला किला पहुंची। यहां उसने देवबंद निवासी अपने प्रेमी को बुलाया और कोतवाली के सामने ही हंगामा कर दिया। उसका कहना था कि उक्त युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग है। अब वह उससे शादी करने के लिए यहां पहुंची है। वहीं, युवक का कहना था कि उसने शादी के लिए पांच साल का समय रखा था। मगर युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। काफी देर तक उनके बीच कहासुनी होती रही। मामला गालीगलौज व मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि कोई भी पक्ष पुलिस के पास नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें