फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव श्मशान घाट में रखकर किया हंगामा

विज्ञापन
छपार क्षेत्र के गांव सिमरथी में मृतक संविदाकर्मी को आर्थिक मदद को लिखित आश्वासन देते एसडीओ अजय य? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
युवक का शव श्मशान घाट में रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

छपार। कासमपुरा में शनिवार देर रात संविदाकर्मी की करंट से मौत के बाद ग्रामीणों ने रविवार को उसका शव श्मशान घाट में रखकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिलने पर शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया गया। पांच लाख रुपये मुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिमरथी निवासी अजय कुमार उर्फ अन्नू विद्युत विभाग में संविदाकर्मी था। शनिवार देर रात उसे गांव कासमपुर के प्रधान इनामुलहक ने कॉल कर अपने कोल्हू की लाइन ठीक करने के लिए बुलाया था। पूछताछ करने पर ग्राम प्रधान ने बसेड़ा बिजलीघर से शटडाउन लिए जाने की बात कही, जिस पर विश्वास कर अजय खंभे पर चढ़ गया, लेकिन लाइन चालू रहने के कारण करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह आठ बजे ग्रामीण अजय के शव को श्मशान घाट ले गए, जहां उन्होंने विद्युत विभाग के अफसरों के आने तक और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इस पर एसडीओ अजय यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, लाइनमैन के बड़े भाई मुकेश ने कासमपुर के प्रधान इनामुलहक व उसके भाई जाबिर के विरुद्ध तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिमरथी के प्रधान मनीष चौधरी, जोगेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेशवीर, पूर्व प्रधान योगेंद्र गुर्जर, सोमदत्त धीमान, सतीश धीमान और सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें